Type Here to Get Search Results !

broken heart shayari in hindi | टूटे दिल की शायरी हिंदी में

Broken heart shayari in hindi | टूटे दिल की शायरी हिंदी में

वो रोए तो मगर मुझसे मुँह मोड़कर रोए,
कोई मजबूरी होगी जो दिल तोड़कर रोए,
मेरे सामने कर दिए मेरी तस्वीर के टुकड़े,
मेरे बाद वो उन्हें जोड़-जोड़ कर रोए !
_______________________________________

ज़िन्दगी से क्यों रूठ गए हो तुम,
इतने मायूस क्यों हो गए हो तुम,
जरूर तुम्हारा भी किसी ने दिल तोड़ा है,
जो इतने गम-गीन हो गए हो तुम !
_______________________________________

टूट सा गया है मेरी चाहतों का वजूद,
अब कोई अच्छा भी लगे तो इजहार नहीं करते !
_______________________________________

Broken heart shayari in english

अगर तुम समझ पाते मेरी चाहत की इन्तहा,
तो हम तुमसे नही तुम हमसे मोहब्बत करते !
_______________________________________

हे उपर वाले,
कोई एहसान करदे मुझपे इतना सा बता कर,
भुलाया कैसे जाता है दिल तोड़ने वाले को !
_______________________________________

उस चांद जैसी ही है तेरी फितरत भी 
कुछ नजर आती है. कुछ अंधेरे में है!
#Rishi... 
_______________________________________

Broken Heart Shayari 2 Line

तुम्हारी वाली मेरी वाली से अलग नहीं है कोई
वो बस तुम्हें अलग तरीके से उल्लू बना रही है 
_______________________________________

क्या ख़बर कौन था वो, और मेरा क्या लगता था
जिससे मिलकर मुझे, हर शख़्स बुरा लगता था
- Tehzeeb Hafi
_______________________________________

भीड़" में सभी लोग 
   अच्छे नहीं होते
और अच्छे लोगों की
 कभी भीड़ नहीं होती"
_______________________________________

2 line Heart broken Shayari copy paste

सुनो...
प्रेम कभी खत्म नी होता ..
बस वो ठहर जाता है यादो मे ..
#__LIFE 👑
_______________________________________

पहले मेरा बादलों से मुकाबला था
और मेरे आंसू  जीत गए
अब मेरा रात से मुकाबला हो रहा है 
मुझे उम्मीद है मेरी आंखें जीत  
जाएंगी
     Rishi...
_______________________________________

कैसे कहूं कि प्यार है
मेरा दुश्मन ही मेरा यार है
#Rishi...
_______________________________________

2 line heart broken shayari in english

नया इक रिश्ता पैदा क्यूँ करें हम 
बिछड़ना है तो झगड़ा क्यूँ करें हम 
ख़मोशी से अदा हो रस्म-ए-दूरी 
कोई हंगामा बरपा क्यूँ करें हम 
हमारी ही तमन्ना क्यूँ करो तुम 
तुम्हारी ही तमन्ना क्यूँ करें हम 
- जौन एलिया
_______________________________________

सब्र की 1बात अच्छी लगती हैं मुझें!
की जब आ जाती हैं न फिर तलब नही लगती!
_______________________________________

मैं कुछ इस तरह से मोहब्बत को निभाना पसंद करूँगा
के प्यार में तुमसे जीतकर हार जाना पसंद करूँगा 
तुम खेलना मुझसे फिर शतरंज के उन मोहरों की तरह
मैं हर बाज़ी पे तुम्हारे हाथों मर जाना पसंद करूँगा
_______________________________________

Sad Shayari

तू भी खामख्वाह बढ़ रही है ऐ धूप
इस शहर में पिघलने वाले दिल ही नहीं रहे
_______________________________________

सुनो ...
बहुत जख्म है उसके पेरो पर ..
कम्बख्त उसूलो पर चला होगा ..
#__LIFE 👑
_______________________________________

सुनो ...
हो कही सुकून का जहाँ. ..
ले चल ए जिंदगी कुछ दिन वहाँ ..
#_Kour 👑
_______________________________________

Boy ब्रोकन हार्ट शायरी

मेरे मोहब्बत की सच्ची पहचान भी तुम हो
नादान इस दिल की मुस्कान भी तुम हो🥰
_______________________________________

मुश्किल है उस व्यक्ति को ढूंढना,
जो आपके समर्पण की कद्र करें..!!
_______________________________________

मुस्कुराकर कहा है, एक सपेरे ने हमसे
सांप मेरे पिटारे से ज़्यादा,तेरे दिल में है
_______________________________________

ये अपना मिलन जैसे इक शाम का मंज़र है,
मैं डूबता सूरज हूँ तू बहता समन्दर है ।
अना कासमी
_______________________________________

Broken Heart Shayari Copy paste

दो दोस्त मयस्सर हैं इस प्यार के रस्ते में,
इक मील का पत्थर है, इक राह का पत्थर है ।
अना कासमी
_______________________________________

बिछड़ के उससे दुआ कर रहा हूँ अय मौला,
कभी किसी की मुहब्बत न आज़माऊँ मैं ।
हर एक लम्हा नयापन हमारी फ़ितरत है,
जो तुम कहो तो पुरानी ग़ज़ल सुनाऊँ मैं ।
अना कासमी
_______________________________________

जब से पता लगा है वो उसी के साथ खुश है।
मेरे अंदर के सवालों को सबर आ गया है ,
_______________________________________

कितना समेटकर रखें जज्बातों को
थोड़े सुकून के हकदार, हम भी हैं में 
_______________________________________

Broken Heart shayari in hindi english

रूकसत के वक्त हाल ए दिल उसको बता दिया
बोला कि अपने तो मेरा दिल चुरा लिया
बोली वो, झूठ अपने तोहमत लगाई है
हमने हुजूर दिल नहीं किडनी चुराई है
सुनील जोगी
_______________________________________

जितनी मोहब्बत मेरी बात ने की है आपसे 
उससे कहीं ज्यादा मोहब्बत मेरी खामोशी करती है आपसे !
_______________________________________

काश फिर मिलने की वजह मिल जाए
साथ जितने भी बिताये वो पल मिल जाए
चल अब अपनी आँखें बन्द कर ले
क्या पता ख्वाब में गुजरा हुआ कल मिल जाए।
#Rishi...
_______________________________________

ना कर जिद अपनी हद मे रह ए दिल, 
वो बड़े लोग है मर्जी से याद करते है....
#Rishi...
_______________________________________

सुनो ...
तुमने  निकलते देखे होंगे जनाजे अरमानो के ...
हमने खुले आम दफनाई है ख्वाहिशे अपनी ...
#__LIFE 👑
_______________________________________

समझ जाता हूँ मीठे लफ़्ज़ों में छुपे फरेब को, 
ज़िन्दगी तुझे समझने लगा हूँ आहिस्ता आहिस्ता।
#Rishi... 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.